राजस्थान के सांसदो का नई दिल्ली में अभिनन्दन मंगलवार को
3 Aug
2009
जोशी, मीणा, खण्डेला पायलेट का भी होगा अभिनन्दन
नई दिल्ली, नई दिल्ली के कांस्टीट्युशन क्लब में अप्रवासी राजस्थानियों की प्रतिनिधि संस्था राजस्थान संस्था संघ चार अगस्त मंगलवार सांय छः बजे राजस्थान लोकसभा क्षेत्रों से नवनिर्वाचित सांसदों का अभिनन्दन करेगी।
समारोह में संस्था संघ की सभी सत्रह घटक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों का स्वागत किया जायेगा। समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री सीपी जोशी, वित्त राज्य मंत्री नमोनारायण मीणा, राष्ट्रीय राजमार्ग सडक परिवहन राज्य मंत्री महादेव सिंह खण्डेला एवं सूचना व प्रौद्योगिक राज्यमंत्री सचिन पायलेट का अभिनन्दन किया जायेगा।
राजस्थान संस्था संघ के महामंत्री केबी लाल ने बताया कि राजस्थान संस्था संघ के मुख्य संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री राम निवास मिर्धा के सानिध्य में होने वाले इस समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को मुख्य अतिथि और केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ एवं दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री राजकुमार चौहान को विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष देशबंधु गुप्ता और अध्यक्षता संस्था संघ के अध्यक्ष जयनारायण खण्डेलवाल करेगें।
|