डॉ.नंदकिशोर पुरोहित को मिला ‘हिमालय और हिन्दुस्तान एवार्ड
5 Feb
2010
बीकानेर हिमालय हिन्दुस्तान क्रियेटिव एण्ड मल्टीमीडिया ग्रुप द्वारा नीलकंठ वैडिंग पाईंट ऋषिकेश में आयोजित दो दिवसीय छठा राष्ट्रीय आयुष आयुर्वेद, ज्योति व मीडिया न्यूज पेपर्स, मैगजीन्स महासम्मेलन में बीकानेर के अंतर्राष्ट्रीय भृगु ज्योतिषाचार्य द फोरकास्ट हाउस निदेशक डॉ.नंदकिशोर पुरोहित को हिमालय और हिन्दुस्तान2009 प्रदान किया गया। डॉ.पुरोहित को यह एवार्ड ज्योतिष एवं वास्तु शोध एवं लेखन के क्षेत्र में सेवाओं एवं सराहनीय योगदान के लिये दिया गया। डॉ.पुरोहित ने इस अवसर पर ज्योतिष व वास्तु के अपने शोध पत्र में किस प्रकार व्यक्ति तनाव मुक्त जीवन यापन कर सकता है तथा कैसे वो अपने मकान में बिना तोडफोड किए वास्तु को सुधार कर सकता है एवं कैसे सरल उपाय करके अपने जीवन में ग्रहजनित दोषों से मुक्ति पा सकता है, के अलावा भी जानकारी अपने अभिभाषण में दी। महासम्मेलन में देश से विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को हिमालय और हिन्दुस्तान एवार्ड 2009 से सम्मानित किया गया, जिसमें प्रमोदसिंह, डॉ.रघुनंदन बंधु जुयाल, डॉ.एम.एस. बासू, डॉ.एस.एस. खेरा, जयपालसिंह, बसयंती बिष्ट, नमिता राकेश, एन.डी. सिंधी, सत्यसिंह तडियाल, राजीव तुम्बडिया, खैरातीलाल मोला, डॉ.आर.के. सक्सेना, डॉ.प्रदीप पाण्डे, के.सी. सकलानी, डॉ.विनोद निगम, स्वामी जगन्नाथ, डॉ.मायाराम उनियाल, अंजुम, नंदिनी, डॉ.व्यास कुमार, डॉ.नंदन मिश्र थे। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखण्ड सरकार डॉ.रघुनंदन बंधु जयाल व आयूष विभाग के पूर्व निदेशक डॉ.मायाराम उनियाल व हिमालय हिन्दुस्तान नेटवर्क के अध्यक्ष डॉ.रवि रस्तोगी ने किया व अध्यक्षता भारतीय आयुर्वेद आयुर्वेद विकास एवं विश्व विज्ञान शोध संस्थान के अध्यक्ष गंगाधर द्विवेदी व मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के सूचना अधिकार आयोग के सूचनायुक्त विनोद नोटियाल के अतिरिक्त कई गणमान्य व विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
|