बीकानेर, बढती महंगाई के कारण शहर में पटाखा व्यापारी पिछले साल की तुलना में अब तक जितना व्यापार कर लेते थे उसका आधा भी होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। बाजार में इस बार 2 से लेकर 2700 रूपए तक के अलग-अलग तरह के पटाखे आए हैं। इनमें से कुछ खास तरह के हैं, जैसे- 240 शॉट, 360 शॉट, सीटी वाली चकरी, क्रेकली अनार, फैंसी पाइप, 240 शॉट मतलब एक पटाखा फोडने पर पांच मिनट तक लगातार 240 धमाके होते हैं, साथ ही यह आसमान में रंग और सितारे भी बिखेरता है। इसकी कीमत 1800 रूपए है। 2700 रूपए का 360 शॉट एक बार में 360 धमाके करता है।
सीटी वाली चकरी
सबसे मजेदार है सीटी वाली चकरी। जलाने के बाद यह घूमती हुई सीटी की आवाजे निकालती है। क्रेकली अनार से जोरदार धमाके भी होते हैं। फैंसी पाइप को जलाने पर आसमान में रंग और सितारों का मनोहारी दृश्य बनता है। इतने तरह के पटाखे बाजार में मौजूद होने के बाद भी व्यापारी ग्राहकों की बाट जोह रहे हैं।
उधर सरकारी सिकंजे के चलते भी पटाखा व्यवसाइयों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। एक ओर मंदी और दूसरी ओर सख्ती ने पटाखा विक्रेताओं की कमर तौड दी है। विक्रेताओं के अनुसार महंगाई के चलते पटाखों की फुसकियां निकलने वाली हैं।
अब महज बच्चों को खुश करने के लिए छुरछुरी, अनार या अन्य बच्चों के पटाखें ही खरीदे जा रहे हैं। ऐसे में दीपावली पर बम्पर सीजन की उम्मीद कम ही है। - राजकुमार पांडिया, पटाखा विक्रेता
Diwali SMS