बीकानेर । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को शुरू होने वाले द्वितीय चरण के अभियान में 0 से 5 वर्ष तक की आयु के4 लाख 10 हजार बच्चों पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एल. गोदारा ने बताया कि 7फरवरी को आयोजित होने वाले इस अभियान के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में १ हजार ४८७ बूथ स्थापित किए गए है। बूथों पर पोलियो की खुराक से वंचित रहने वाले बच्चों के लिए 8 व 9 फरवरी को घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। डॉ. गोदारा ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित बूथों पर वैक्सीन सप्लाई के लिये ६१ वैक्सीन डिपो स्थापित किये गये है। शहरी क्षेत्रों में बस स्टेंड, रेल्वे स्टेशन, बाजार, कच्ची बस्तियों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की ढाणियों में रहने वाले बच्चो के लिए ट्रांजिट व मोबाइल टीमों द्वारा खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, एनजीओ, नर्सिंग स्टूडेंट, कॉलेज व स्कूलों के छात्र-छात्राऐं अपनी सेवाऐं देंगे।
Convenient graphical user interface for Japanese and Chinese dictionaries, allows seamless browsing of kanji information and lookup kanji combinations, prints query results as lists or as flashcards.