सैफ अली खान और करीना कपूर ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। दुबई की एक मैगजीन में छपी खबर के अनुसार सैफ अली खान और करीना कपूर ने पाटौदी पैलेस में एक निजी फंक्शन में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। अब तक तो केवल भारतीय मीडिया में सैफीना के प्यार , सगाई और शादी को लेकर चर्चा होती थी लेकिन अब तक विदेशी मीडिया में भी बढ़चढ़कर इस बॉलीवुड जोड़ी की चर्चा हो रही है। 30 साल की करीना और 42 साल के सैफ अली खान के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा है। कभी सैफ के हाथ पर करीना का टेटू, कभी फिल्म कुर्बान का रोमांटिक और सेंसुअल किसिंग सीन तो कभी हाथ में हाथ लिए घूमने को लेकर सैफीना की चर्चा होती रही है। सभी को इंतजार था कि सैफ और करीना कब अपने इस प्यार को सगाई-शादी के बंधन में बांधेंगे। लेकिन किसी ने शायद ही ये उम्मीद की हो कि सैफीना इस तरह गुपचुप सगाई कर लेंगे.
Convenient graphical user interface for Japanese and Chinese dictionaries, allows seamless browsing of kanji information and lookup kanji combinations, prints query results as lists or as flashcards.