KhbarExpress www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS 12 March 2010
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News | Holi
Free News on your website


राजस्žथान की ढाणियों पर किताब का विमोचन
7 Feb 2010

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


नई दिल्‍ली, राजस्‍थान की ढाणियों व लोकजीवन पर लिखी गई किताब ‘थार की ढाणी’ का विमोचन यहां विश्‍व पुस्‍तक मेले में हुआ. जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय के भारतीय भाषा केंद्र के प्रोफेसर रामबक्ष ने इसका विमोचन किया.

पीटीआई में पत्रकार पृथ्‍वी परिहार द्वारा लिखित ‘थार की ढाणी’ में राजस्‍थान की ढाणियों, वहां के लोगों व लोकसंस्‍कृति पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है. इसमें बताया गया है कि किस तरह ढाणियां राजस्‍थान के लोकजीवन का अभिन्‍न अंग हैं. इसके बहाने थार की विकटताओं तथा सौंदर्य पर भी इस पुस्‍तक के विभिन्‍न अध्‍यायों में प्रकाश डाला गया है.

प्रोफेसर रामबक्‍श ने इस किताब को थार के लोक जीवन व लोकसंस्‍कृति पर आरंभिक किताब बताया और इसी दिशा में कुछ और किताबें लिखे जाने की आवश्‍यकता जताई. उन्‍होंने कहा कि थार की लोकसंस्‍कृति पर बहुत कुछ लिखा जाना बाकी है.

इस अवसर पर वरिष्‍ठ लेखक, पत्रकार राजकिशोर तथा नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक भुवनेश जैन ने भी ‘लोक संस्‍कृति और वैश्‍वीकरण’ विषय पर अपने विचार रखे. साथ ही उन्‍होंने इस तरह की और किताबें लिखे जाने की बात की.

इस किताब का प्रकाशन भारत सरकार के प्रकाशन विभाग ने किया है. प्रकाशन विभाग की अवर महानिदेशक वीणा जैन ने कहा कि ढाणी राजस्‍थान की सामाजिक संरचना की सबसे छोटी इकाई है और यह किताब इसी को केंद्र मानते हुए पूरे परिवेश तथा उसके बदलावों की बात करती है. उन्‍होंने कहा कि पुस्‍तक में ढाणी के बहाने राजस्‍थान के लोकजीवन की चर्चा की गई है. थार की परंपराओं और बदलावों के विभिन्‍न पहलुओं को इसमें समेटा गया है.




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Rajasthani Ki Dhani Thar Dhani Rajsthan Book

Pelagian Dictionary

ढाणियों
किताब
विमोचन


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

NRI Dr Guru N Redd from Hyderabad elected President of the largest county medical society in USA


Software Watch

H264AVCommunication




H264AVCommunication is a audio and video communication program for Windows. You can communicate with your friends no matter how far he are, Record images up to 30 fps from USB and analog cameras,TV boards,capture cards etc. H264 and MP3 encode.

Click Here

Powered by
UniqueIdea.net

Tanushree Datta


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares