मौसम में दिखने लगी है फाल्गुनी फिजा
8 Feb
2010
बीकानेर कोहरे तथा जाडे की जुगलबंदी विदा हो चुकी है। बस, सांय- सवेरे जरूर ठंडक अपना राग कुछ समय अलाप जाती है। फिजां में फागुन की धुन घुलने लगी है। बीती रात हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया। दिनभर बादल छाये रहे, लेकिन ठण्ड का अहसास न के बराबर था। मौसम के व्यंजन भी धीरे-घीरे ओझल हो रहे हैं। गजक, मूंगफली की खरीदारी घट गई है और ठंडे पेयों, आइसक्रीम की खपत बढ गई है। दिन लंबे महसूस होने लगे हैं और दोपहरी अलसाने लगी है। शंकर पूजा का आराधना पर्व बस, आने को है। एक लोकोक्ति है कि शिवरात्रि को भगवान भोलेनाथ अपनी जाडे की गुदडी झाड फागुन के उल्लास में डूब जाते हैं, वह इन दिनों चरितार्थ हो रही है।
|