KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Free online form to add company in Raj2b.com - Business Directory of India

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Friday, September 03, 2010


देहशोषण का आरोपी दो दिन के रिमांड पर
8 Feb 2010

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बीकानेर सैन्य छावनी क्षेत्र में लेफ्टिनेंट कर्नल के सर्वेंट क्वार्टर में एक माह तक बंधक बनाकर नाबालिग लडकी का देहशोषण करने वाले आरोपी लालंचद नायक को सदर थाना पुलिस ने आज अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस सनसनीखेज मामले की तहकीकात कर रहे मदनलाल कडवासरा ने बताया कि पीडिता का मेडिकल मुआयना करवा लिया गया है और उसने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसका अपहरण कर देहशोषण करने वाला लालचंद नायक सैन्य छावनी क्षेत्र के चोर रास्ते से लेकर सर्वेट क्वार्टर में लाया था। इस मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव मिश्रा के भी आज बयान लिये गये, अपने बयानों में उन्होंने समूचे मामले से अनभिज्ञता जताई है।  पुलिस ने सर्वेंट क्वार्टरों में रहने वाले अन्य जनों से भी पूछताछ की है। गौरतलब रहे कि पुलिस के अनुसार एम.एन. अस्पताल के पास रहने वाली साढे ग्यारह वर्षीय बालिका का पिछले महीने लापता हो गई थी। इस बारे में सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। एक दिन पूर्व लडकी के पिता ने उन्नीस वर्षीय युवक लालचंद नायक पर शक जाहिर करते हुए इस बारे में थाने में मामला दर्ज कराया था। इस आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार रात पुलिस ने आरोपी लालचंद नायक से पूछताछ के आधार पर सेना क्षेत्र में लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव कुमार मिश्र के आवास के सर्वेंट क्वार्टर पर दबिश दी। क्वार्टर का ताला खुलवाया तो अंदर बालिका मिली। बाद में पुलिस ने बालिका से पूछताछ की तो उसने लालचंद नायक पर अपहरण एवं दुष्कर्म करने की बात बताई। बाद में बालिका को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान दर्ज किए गए और मेडिकल मुआयना कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Lt Col Rajeev Misra

Pelagian Dictionary

आरोपी
दो
दिन
रिमांड
पर


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Bollywood Actress Rukhsar in the upcoming Film "Beni and Babloo"



Sneha Ullal and Kumar Sahil


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares