बीकानेर, राजस्थान सरकार ने दिपावली पर बोनस देने की घोषणा के बाद विभागों द्वारा कर्मचारियों को बोनस नहीं दिये जाने के कारण कर्मचारियों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया है। दिपावली से पूर्व बोनस देने की मांग को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने आयुक्त को ज्ञापन दिया। कर्मचारी नेता बजरंग सिहं खीची ने बताया कि आयुक्त को दिये ज्ञापन में बताया गया है कि 12 अक्टुबर तक बोनस वृद्धी बकाया परिलाभ देने की मांग को नहीं माना तो निगम के कर्मचारी 14 अक्टुबर से काली पट्टी बांधकर कार्य का बहिष्कार करेंगें। राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद के कर्मचारियों ने प्रारम्भिक शिक्षा के आयुक्त को ज्ञापन देकर बताया कि राज्य सरकार ने वर्तमान में राज्य कर्मचारियों के बोनस देने के आदेश जारी किये है। लोक जुम्बिस कार्मिकों को महज तीन हजार से दस हजार रूपये मासिक मिल रहा है। कर्मचारियों ने लिखा ह कि वें 1993-94 से लगातार राज्य कर्मचारियों की भांति कार्य कर रहे है। पूर्व लोक जुम्बिस कार्मिकों को 1998 में बोनस का भुगतान दिया गया था। जो कि इस बार भी दिपावली पर बोनस देने की मांग की है।
Multi-functional day planner and personal organizer with thought through quick note editing and structuring system. Store plans, reminders, and continuous/repetitive events. Run from a flash drive. Pro version also available.