भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल आज
13 Jan
2010
त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ आज यहां होने वाले खिताबी मुकाबले में उसे एक बार फिर पटखनी देकर अपनी श्रेष्ठता साबित करना चाहेगी। मुकाबले का मनोवैज्ञानिक बढत भारत के पास होगा। भारत ने लीग मुकाबले में श्रीलंका की सशक्त टीम को आठ विकेट से बडे अंतर से मात देकर फाइनल युद्ध का बिगुल बजाया था। इसके अलावा भारत और श्रीलंका के बीच पिछली पांच सीरीज के परिणाम को देखा जाए तो निश्चित रूप से भारत का पलडा भारी नजर आ रहा है। भारत इससे पहले लगातार चार बार श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत चुका है। हम जीत में पिछले वष् श्रीलंका की धरती पर खेला गया त्रिकोणीय टूर्नामेंट भी शामिल है। आंकडा और प्रदर्शन कुछ भी कहे लेकिन इस यहां मैच जीतने में टॉस की भूमिका अहम होगी। टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी करना चाहेगी क्योकि बाद में ओस की वहज से गेंदबाजी करना खासा मुश्किल साबित हो रहा है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले ही मैच में पचास प्रतिशत पकड बना चुका होता है। टॉस के मामलें में भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब तक दुर्भाग्यशाली रहे है। वह चार मैचों में से सिर्फ एक में टॉस जीतने में सफल रहे है वहीं विपक्षी कप्तान कुमार संगकारा अब तक सभी मैच में टॉस जीतने में सफल रहे है। टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सभी मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम हारी है। छह में से अब तक सिर्फ दो मैचों में टॉस जीतने वाले कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन उनका यह दांव पूरी तरह असफल रहा है। संयोग से दोनों बार यह फैसला भारत के खिलाफ लिया गया था।टीमें इस प्रकार हैं :- भारत : महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंनद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, सुदीप त्यागी, दिनेश कार्तिक, एस श्रीसंत, अशेका डिंडा और अमित मिश्रा में से। श्रीलंका : कुमार संगकारा (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, महेला जयवर्धने, उपुल थरंगा, तिलन समरवीरा, तिलन कदाम्बी, लाहिरू थिमिमाने, तिषारा परेरा, मलिंगा बंडारा, नुवान कुलशेखरा, तिलन तिषारा, मलिंगा बंडारा, नुवान कुलशेखरा, तिलन तिषारा, सूरज रणदीव, सुरंगा लकमल, चनाका वेलेगेदारा, महेला उदावटे और दिनेश चंदीमल।
|