बीकानेर, दिपावली पूर्व आज सोम पुष्प नक्षत्र आने से व्यापारियों में काफी उत्साह है। पिछले कुछ महिनों में बाजार में मंदी का दौर रहने से व्यापारियों के चेहरें उदास थे। लेकिन आज पुष्प नक्षत्र पर लोगों ने जमकर खरीददारी की सोमवार का पूरा दिन पुष्प नक्षत्र के समय आभुषण, वस्त्र, वाहन, बर्तन, इलैक्ट्रोनिक सहित अन्य वस्तुओं की खरीददारी लोगों ने कि इस कारण शहर के प्रमुख बाजार तेलीवाडा के सर्राफा बाजार तोलियांसर भैरूजी की गली, जस्सुसर गेट, रानी बाजार, बडा बाजार, गंगाशहर व शहर में बनी नवविकसीत कॉलोनियों के बाजारों में व दूकानों में ग्राहको की काफी भीड है। पंडित उमेश भादाणी ने बताया कि दोपहर तीन बजे से शाम साढे चार बजें तक शुभ रहेगा शाम साढे चार बजें से छह बजें ता अमृत का चोघडीया है। नवीन वाहन, भूमि व भवन, आभुषण, इलैक्ट्रोनिक सहित अन्य वस्तुओं की खरीद उतम मानी गई है। तौलियंसर भैरू जी गली में खरीददारी करने आई नीतु का कहना है कि हम सभी को पुष्प नक्षत्र का काफी दिनों से इंतजार था कि इस दिन में ज्वैलरी खरीदूगी जो आज मेनें खरीदा है गृहणी लक्ष्मी का कहना है कि पुष्प नक्षत्र दिपावली से पहले आने पर बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस से पहले ही वाशिंग मशीन खरीदी है। पुष्प नक्षत्र को लेकर उपभोक्ताओं में उत्साह है वही व्यापारियों को भी काफी उत्साह नजर आता है। क्योकि धनतेरस से पहले पुष्प नक्षत्र उतम माना जाता है।