नये नये पटाखों से मनाई जाएगी दिपावली
15 Oct
2009
बीकानेर, दिपों का त्यौहार दिपावली में चार लगाने के लिए हर बार कि तरह इस बार भी पटाखा बाजार में नये पटाखों की बहार है। दिपावली के महज दो दिन बचे है। ऐसे में पटाखा बाजार तरह-तरह की आतिशबाजीयों के साथ सज गया है। पटाखा विक्रेताओं का मानना है कि पिछले साल के मुकाबले तीस से चालीस फीसदी महंगाई नजर आ रही है। लोगों की मांग को देखते हुए पटाखा बाजार में अनेक रंगबिरगे पटाखें बाजार मे मिल रहे है जिसमें कोरल बिफ, पंचगोला, म्युजिक साल्ट, चाइना चक्करी, रेन्बो राकेट, नैंनोग्रीन इन पटाखों के प्रति लोगों का आर्कषण बहुत है। इस कारण पटाखा व्यापारियों ने पटाखों का सटौक अच्छा खासा कर रखा है बताया जा रहा है कि इन पटाखों के दाम भी ज्यादा है फिर भी ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए है। पटाखा व्यापारियों का मानना है कि पटाखों के दामों में जो बढोतरी हुई है इसका मुख्य कारण पटाखा बारूद महंगा होना है। जिसके कारण पटाखा प्रोडक्शन में कमी आई है।
|