भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कल से
16 Jan
2010
भारत और बांग्लादेश के बीच कल से यहां शुरू हो रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में इस्तेमाल की जाने वाली पिच बल्लेबाजों की मददगार होगी और बाद में स्पिनरों को मदद करेगी। यह दावा है, पिच क्यूरेटर बिलाल हुसैन का, जिनकी देखरेख में इसे बनाया गया है।भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला यहां के जौहर अहमद चौधरी स्टेडियम में होगा। यहां की पिच के बारे में हुसैन ने कहा, ‘इस पर थोड़ी घास है, जिसे धूप से बचाने के लिए ढककर रखा जा रहा है। वैसे, तो पिच बल्लेबाजों और स्पिनरों की मददगार होगी, लेकिन शुरुआत में इस पर तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलेगा।’ हुसैन के अनुसार, इस पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना फायदेमंद रहेगा।
|