राजस्थान रत्नाकर दिवाली मेला 18-19 अक्टूबर को
16 Oct
2008
दिल्ली के सबसे भव्य, सर्वाधिक लोकप्रिय एवं आकर्षक मेलों में से एक
नई दिल्ली, दिल्ली के सबसे भव्य, सर्वाधिक लोकप्रिय और आकर्षक दिवाली मेलों में से एक राजस्थान रत्नाकर का दिवाली मेला इस बार नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के पास 18 व 19 अक्टूबर को लगेगा।
दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख समाज सेवी संस्था राजस्थान रत्नाकर द्वारा पिछले तीन दशकों से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। रत्नाकर के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि यह देश का सबसे साफ सुथरा धूल एवं गर्दा रहित मेला है,जिसमें महिलाओं और बच्चों के लिए इस बार विशेष कार्यक्रम रखे गये है। मेला में राजस्थानी नृत्य और कठपुतलियों के रोचक प्रदर्शन के साथ ही महिलाओं के लिए विशेष रुप से डिजाईनरी साडयों का बाजार, मेहंदी, चूडी व अन्य आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुओं के स्टाल्स, पुरानी दिल्ली के चाटी व विभिन्न प्रान्तों के चटपते व्यंजन, बच्चों के लिए फैन्सी ड्रेस, नृत्य आदि प्रतियोगिताएं, गेम्स के रोचक स्टाल्स, झूले आदि आयोजन रखे गये है।
उन्होंने बताया कि मेले में मधुर लोकगीतों के साथ ही आकर्षक नृत्य और अन्य कई स्टेज प्रोग्राम रखे गये है। राजस्थानी परम्परा के इस अनूठे मेला में प्रति वर्ष हजारों दिल्लीवासी और आसपास के क्षेत्रों के लोग उमडते है। संस्थान के प्रधान अशोक डालमिया ने बताया कि दो दिवसीय इस भव्य एवं आकर्षक दिवाली मेला के लिए पदम चंद गर्ग, बी.एल.बजाज और किशन जालान को स्वागताध्यक्ष राम अवतार शाह और देवेन्द्र अग्रवाल को मेला संयोजक बनाया गया है। मेले के लिए डी.एस.ग्रुप विशेष सहयोगी रहेगा।
|