प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर जल्द ही स्क्रीन पर एक-दूसरे को किस करते हुए नज़र आएंगे। साजिद नाडियाडवाल की फिल्म 'अनजान अनजानी' के लिए दोनों ने हाल ही में एक लिप किस सीन शूट किया है। बैंकॉक में फिल्म की शूटिंग के दौरान इस स्मूच सीन को शूट किया गया। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा पहली बार एकसाथ फिल्म में काम कर रहे हैं। लेकिन स्क्रीन पर ये दोनों स्टार चौथी बार अपने को-स्टार के साथ लिप किस सीन करने वाले हैं।