हाईकोर्ट बैंच की मांग का संभाग पर असर
20 Aug
2009
बीकानेर। बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर चलाई जा रही अनिश्चितकालीन हडताल का असर संभाग स्तर पर दिखाई देने लगा है। इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने बताया कि श्रीगंगानगर व हनुमानगढ हडताल का असर रहा। इस संबंध में चूरू बार एसोसिएशन ने पुरोहित को जानकारी दी कि वे शनिवार से न्यायालयों में पैरवी नहीं करेंगे तथा हाईकोर्ट की बैंच बीकानेर में स्थापित करने की मांग का समर्थन करते हुए अनिश्चितकालीन हडताल जारी रखेंगे। बीकानेर में भी वकीलों ने हाईकोर्ट की बैंच लगाने की मांग के चलते न्यायालयों में वकीलों ने पैरवी नहीं की जिससे अधिकांश न्यायालयों के गलियारे सूने रहे। इस संबंध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने हाईकोर्ट की बैंच बीकानेर में स्थापित करने के संबंध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते हुए लिखा है कि हाईकोर्ट बैंच की स्थापना किये जाने के लिए बीकानेर वरीयता प्रदान करें।
|