KhbarExpresswww.khabarexpress.com

India Yellow Pages - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Friday, September 03, 2010


रामदेवरा - जहाँ गूँजती हैं श्रद्धा और विश्वास की स्वर लहरियाँ
21 Sep 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


२१ सितम्बर, २००७ जिसके दर पर हिन्दू-मुसलमान दोनों ही श्रद्धा और आस्था से सिर नवाते हैं ऐसे देवता कम ही होंगे। परमाणु विस्फोट के कारण देश-विदेश में हलचल मचा देने वाला पोकरण इन दिनों ऐसी ही श्रद्धा, आस्था और विश्वास की स्वर लहरियों से गूँजता हुआ साम्प्रदायिक सद्भाव और एकता का प्रतीक बना हुआ है।
पोकरण से १३ किलोमीटर दूर रामदेवरा में हिन्दू, मुस्लिम एकता एवं पिछडे वर्ग के उत्थान के लिए पहल कर क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए प्रसिद्ध संत बाबा रामदेव की श्रद्धा में डूबे लगभग ५ लाख अनुयाई भक्ति सागर में गोते लगा रहे हैं। देश में ऐसे अनूठे मंदिर कम ही हैं जो हिन्दू मुसलमान दोनों की आस्था के केन्द्र बिन्दु हैं। बाबा रामदेव का मंदिर इस दृष्टि से भी अनुपम है कि वहां बाबा रामदेव की मूर्ति भी है और मजार भी। यह मंदिर इस नजरिये से भी सैकडों श्रद्धालुओं को आकृष्ट करता है कि बाबा के पवित्रा राम सरोवर में स्नान से अनेक चर्मरोगों से मुक्ति मिलती है। इन्हीं रामसा पीर का वर्णन लोकगीतों में ’’आँध्यां ने आख्यां देवे म्हारा रामसापीर‘‘ कह कर किया जाता है। श्रद्धालु केवल आसपास के इलाकों से ही नहीं आते वरन् गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से भी सैंकडों की संख्या में आते हैं। आधुनिक परिवहन सुविधाओं के बावजूद बीकानेर और जोधपुर जैसे इलाकों से १००-२०० किलोमीटर पैदल चल कर आने वाले भक्तजन भी आस्था की अलग ही कहानी कहते नजर आते हैं। प्रतिवर्ष भादवा शुक्ला द्वितीया से चलने वाला यह मेला भादवा शुक्ला एकादशी को सम्पन्न होता है। इस बार मेला २३ सितम्बर तक चलेगा। इन दिनों पैदल और वाहनों से सैंकडों यात्राी प्रतिदिन मेला स्थल पर पहुंच रहे हैं। बाबा रामदेव १४०९ विक्रम संवत की शुक्ल पंचमी को तोमर वंशीय अजमल जी और मैणादे के यहां जन्मे थे। किंवदन्ती है कि ये भगवान श्री कृष्ण का अवतार थे। श्रद्धालु इनके जन्म की कथा को कुछ यूँ बयान करते हैं। दिल्ली के शासक अनंगपाल के पुत्रा नहीं था। पृथ्वीराज चौहान उनकी पुत्राी का पुत्रा था। एक बार अनंगपाल तीर्थयात्राा को निकलते समय पृथ्वीराज चौहान को राजकाज सौंप गये। तीर्थयात्राा से लौटने के बाद पृथ्वीराज चौहान ने उन्हें राज्य पुनः सौंपने से इन्कार कर दिया। अनंगपाल और उनके समर्थक दुखी हो जैसलमेर की शिव तहसील में बस गये। इन्हीं अनंगपाल के वंशजों में अजमल और मेणादे थे। निसंतान अजमल दम्पत्ति श्री कृष्ण के अनन्य उपासक थे। एक बार कुछ किसान खेत में बीज बोने जा रहे थे कि उन्हें अजमल जी रास्ते में मिल गये। किसानों ने निसंतान अजमल को शकुन खराब होने की बात कह कर ताना दिया। दुखी अजमल जी ने भगवान श्री कृष्ण के दरबार में अपनी व्यथा प्रस्तुत की। भगवान श्री कृष्ण ने इस पर उन्हें आश्वस्त किया कि वे स्वयं उनके घर अवतार लेंगे। बाबा रामदेव के रूप में जन्में श्री कृष्ण पालने में खेलते अवतरित हुए और अपने चमत्कारों से लोगों की आस्था का केन्द्र बनते गये। लोक भावनाओं के अनुसार उन्होंने पीरों को उनके बर्तन मक्का मदीना से मंगवा कर चमत्कृत किया, भैरव राक्षस के आतंक से रामदेवरा के लोग को मुक्त कराया, बोयता महाजन के डूबते जहाज को बचाया। सगुना बाई के बच्चों को जीवित करना, अंधों को दृष्टि प्रदान करना और कोढयों को रोगमुक्त करना उनके अन्य चमत्कारों में से कुछ थे इसलिए आज भी लोग उनसे मनौतियाँ मांगते हैं और मनौती पूरी होने पर भेंट चढाते हैं। यहां माघ महिने में भी मेला भरता है जिसमें आस-पास के गांवों के लोग इकट्ठे होते हैं। रामदेवरा अथवा रूंणीचा धाम असल में रामदेव जी की कार्यस्थली रही है। यहीं उन्होंने रामसर तालाब खुदवाया, यहीं समाधि ली और अपने ३३ वर्ष के छोटे से जीवन में दीनदुखियों और पिछडे लोगों के कल्याण के लिए काम करके देवत्त्व प्राप्त किया। रामदेवरा किसी समय जोधपुर राज्य का गांव था जो जागीर में मंदिर को दे दिया गया था। इस गांव के ऐतिहासिक व प्रामाणिक तथ्य केवल यही तक ज्ञात हैं कि इसकी स्थापना रामदेवजी की जन्म तिथि और समाधि दिवस के मध्य काल में हुई होगी। वर्ष १९४९ से यह फलौदी तहसील का अंग बन गया और बाद में जैसलमेर जिले की पोकरण तहसील बन जाने पर उसमें शामिल कर दिया गया। रामदेव जी के विवाह की गाथा लोकगीतों में आती है पर संतान व अन्य तथ्यों की पुष्टि नहीं होती। इनका विवाह निहाल दे नामक महिला से हुआ था। डाली बाई और हरजी भाटी इनके अनन्य भक्तों में से थे। डालीबाई का मंदिर रूंणीचे में बाबा की समाधि के पास बना है। कहते हैं कि डालीबाई बाबा रामदेव को टोकरी में मिली थी। रामदेवजी के वर्तमान मंदिर का निर्माण १९३१ में बीकानेर के महाराजा श्री गंगासिंह जी ने करवाया था। इस पर उस समय ५७ हजार रुपये की लागत आई थी। भादवा शुक्ला द्वितीया से भादवा शुक्ला एकादशी तक भरने वाले इस मेले में सुदूर प्रदेशों के व्यापारी आकर हाट व दूकानें लगाते हैं। पैदल यात्रिायों के जत्थे हफ्तों पहले से बाबा की जय-जयकार करते हुए अथक परिश्रम और प्रयास से रूंणीचे पहुंचते हैं। लोकगीतों की गुंजन और भजन कीर्तनों की झनकार के साथ ऊँट लढ्ढे, बैलगाडयां और आधुनिक वाहन यात्रिायों को लाखों की संख्या में बाबा के दरबार तक पहुंचाते हैं। यहां कोई छोटा होता है न कोई बडा, सभी लोग आस्था, भक्ति और विश्वास से भरे, रामदेव जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचते हैं। यहां मंदिर में नारियल, पूजन सामग्री और प्रसाद की भेंट चढाई जाती है। मंदिर के बाहर और धर्मशालाओं में सैकडों यात्रियों के खाने-पीने का इंतजाम होता है। प्रशासन इस अवसर पर दूध व अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था करता है। विभिन्न कार्यालय अपनी प्रदर्शनियां लगाते हैं। प्रचार साहित्य वितरित करते हैं और अनेक उपायों से मेलार्थियों को आकृष्ट करते हैं। मनोरंजन के अनेक साधन यहां उपलब्ध रहते हैं। श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ-साथ मेलार्थी अपना मनोरंजन भी करते हैं और आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी भी। निसंतान दम्पत्ति कामना से अनेक अनुष्ठान करते हैं तो मनौती पूरी होने वाले बच्चों का झडूला उतारते हैं और सवामणी करते हैं। रोगी रोगमुक्त होने की आशा करते हैं तो दुखी आत्माएं सुख प्राप्ति की कामना और यू एक लोक देवता में आस्था और विश्वास प्रकट करता हुआ यह मेला एकादशी को सम्पन्न हो जाता है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

जहाँ
गूँजती
हैं
श्रद्धा
और
विश्वास
स्वर
लहरियाँ


Comments to this News

दर पर हिन्दू-मुसलमान दोनों ही श्रद्धा और आस्था से सिर नवाते हैं ऐसे देवता कम ही होंगे। परमाणु विस्फोट के कारण देश-विदेश में हलचल मचा देने वाला पोकरण इन दिनों ऐसी ही श्रद्धा, आस्था और विश्वास की स्वर लहरियों से गूँजता हुआ साम्प्रदायिक सद्भाव और एकता का प्रतीक बना हुआ है।
धना राम देवासी सरनौ जलोरे ( समेला नी परिवार )
सरनौ गाव ताहील सँचोरे ज़िला - जलोरे
मैं मेरे राजस्थान की तेजषवी मुखमत्री वसुधराजी राजे का हमारे देवासी समाज की तरफ़ से अभिनंदन है
, DHANARAM B.DEWASI ( SAMELANI PARIWAR ) (4/20/2008 1:01:19 AM)


pire ka pir ramdevji maharaj ki jay
jay bolo baba ramapir ki jay.....रामदेवजी

madan dewasi sarnau ( jalore ) , madan dewasi sarnau (4/23/2008 3:32:41 AM)


jay baba ri ram dav baba sab bhakto
ko
shuk our sampti thi; (Dharmveer from Delhi), veer Bheel (5/3/2008 2:56:57 AM)


lalit dewasi mumbai to rajasthan , lalit (6/28/2003)


AAPNE PRITHVI RAJ CHAUHAN KE BARE MAIN JO LIKHA WOO GALAT HAI AAGE SE ABHI AAISA MAT LIKHNA........


BHAWANI SHANKAR DARAK
BHAWANIDARAK@GMAIL.COM, BHAWANIDARAK (6/28/2003)


i.want.baba ramdev ,postar.big.size.i,m,go.to.walk.jalore.to.ramdevara.
thanq, malaram.choudhry (6/28/2003)


pire ka pir ramdevji maharaj ki jay
jay bolo baba ramapir ki jay.....रामदेवजी
jay baba ri ram dav baba sab bhakto
ko
shuk our sampti thi
i.want.baba ramdev ,postar.big.size
, Hira from baroda (6/28/2003)


JAY BOLO BABARAMDEVA KIN JAY
JAY BOLO SHAMUNDA MATAJI KI JAY , LALIT DEWASI (6/28/2003)


jai ho ramdev ji maharaj ri
www.ramapeer.org, arun (8/30/2008 9:35:50 AM)


piro ke pir rama pir ki mahima ko samzna bagyasali yakti konasib hota hai ...kalyug ke avtari maha purush ne kai chamatkar dikhaye hai ..kitne dukhi logo ke dukh dur kare hai....ek nivedan ap se bhihe baba ke darsan ka ek bar labh jarur lai.... WAGHELAfamely INDORE .MP , rakesh waghela (9/6/2008 2:08:49 PM)


Jai Baba Ri, Babo Bhali Kare, BaBa ke Bhakto ke liye sarva sidhi mantra ---- "Om Namo Bhagwate netal nathaye, sakal rog haraye, sarva sampati karae, om namo ramdevaye namah":, In delhi Thossand of Devotees living of Ramshahpir, if Someone need of baba's pic. then reply me on my Mail _ID, Amit Raniwal (9/11/2008 12:23:43 AM)


Jai Baba Ri, Babo Bhali Kare, BaBa ke Bhakto ke liye sarva sidhi mantra ---- "Om Namo Bhagwate netal nathaye, sakal rog haraye, sarva sampati karae,mam manobhilashit karye sidhaye, om namo ramdevaye namah":, In delhi Thossand of Devotees living of Ramshahpir, if Someone need of baba's pic. then reply me on my Mail _ID, amitraniwal@rediffmail.com...........Amit Raniwal .
, Amit Raniwal (9/11/2008 12:28:25 AM)


Please send me Ramdev Pir Photographs.
Thanks & Regards.
Nitin Vanel
Mumbai

, Nitin Vanel (10/15/2008 10:26:37 AM)


Woh Nath Dwwarka Walo hai wo Chakra Sudershan Dhari hai,
Kalyug Mai Ramapeer kahoon woh niklak neja dhari hai,
Jai ho Dwarka ra nath ri , Babo bhali kare,

Baba ra bhazan mane bahut pyara lage hai main chahu hoon ki app baba ra bhazan bhi available kare achche-achche bhazazn gaane wale jaise, Monioddin ji, Prakash Mali ji, Kuldeep Ojha (His songs i like very much, Gopal Bajaj ji, Rajkumar swami ji or kai inke dwara kai bhazan zinko sunker bari shanti or sakun milta hai

Kyonki Baba ke naam mai hi sakun hai

Main chahta hoon har zagah se khali haath lota hai weh Ramdevera jaai 110% sure weh usse zarrur milaga

Kyonki triloki ra nath Ramdevera mai hi baithya hai

Jai ho Ram Sa peer Ki, Runeecha re Rai ki, Ajmal ghar Avtar ki, Mata Mainade re Lal ki, Netal rani ra bhartar ri, Peer ka peer ki, Naatha ra nath ri, dwarka ra deesh ri, Krishan avtar ri, Jai bolo vishnu bhagwan ki

zise baba ne kai perche diye hai ya ziske parivar ko samparak karey or comments main zaruur dale hum main chahtaa hoon kee hamarey baba ka naam pure sansaar main ho, baba ji ke bare main or unke percho ke bare main likhenge , Rajesh Gomladu (11/8/2009 8:35:34 PM)


Jai ramsa peer ki. I want basic story of baba ramdev.Surele bhajans songs list and album list with detail.I want proper worship method of Baba Ramdev. and lotof releted metter. , Chainaram Kumawat (1/7/2009 4:55:33 PM)


JAI RAMSA PEER, DINESH (5/21/2009 12:36:33 PM)


jai ramsa peer,
jo baba ke bhagt hai, baba unka sada dhyan rakhte hai,jo ramdevra jayega uske har kasht door honge,es dharti per kahin swarg hai to vo ramdevra hia., deepu kankheria (7/4/2009 2:40:01 PM)


jo kare baba ramdev par visvash us ki puri hogi har aash baba sab ka hai aur sab baba ke hai baba ka sada naam japo aur dukho se dur raho jai rama peer ki jai ho , ravinder kumar lohamore (8/6/2009 6:37:13 PM)


jai baba ramdev ki jai
jayprakash bangalore, jayyprakash (8/17/2009 8:05:16 PM)


bolo ramdev baba ki jai, rahul Meerwal (9/15/2009 3:31:04 PM)


bolo ramdev baba ki jai rahul meerwal delhi, rahul meerwal (9/15/2009 3:31:56 PM)


DWARKA KE NATH KO KOTI-KOTI PARNAM....DR.ROHTASH KOUSHIK,SIRSA,HARYANA-125055., ROHTASH KAUSHIK (10/26/2009 12:48:00 PM)


Bhagvan Shree Shree Ramapir,Ramdevpir,Ramdevjimaharaj,Naklang Aavtari Baba Ramdevji, Alakhdhani Baba Ramdevji, Krushna Aavtari Baba Ramdevji ko ghani ghani khamma, Kalyugi Aavtati Baba Ramdevpir ko Jay Ho....Jay Ho....Jay H........O., Baba ka bhakt Kanjibhai (12/29/2009 5:04:15 PM)


i want marwadi mp3 of prakash mali, mahendra (1/12/2010 6:33:43 PM)


JAY BABA RI
BABA RI GHANI GHANI MEHARBANI HE., SITARAM SONI JAITARAN (1/13/2010 12:56:48 PM)


Jai Baba Ramdev Ji, I with my family memebers visits Ramdevra every year by the grace of Baba Ramdev Ji Maharaj. I want to comment about your story about about Baba Ramdev Ji. The story is good enough but there is some mistakes, I think so. because according to our knowledge Baba Ramdev Ji has taken avtar in the house of Shayar Meghwal and Ajmaal ji took Ramdev ji to his house thereafter. So Please correct it. Thanks. From- skmayla_2007@rediffmail.com, Sajjan Kumar (3/29/2010 8:20:47 PM)


jai baba ri sa , manoj barua (5/31/2010 1:32:28 PM)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Bollywood Actress Rukhsar in the upcoming Film "Beni and Babloo"



Aishwarya Rai Bachchan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares