आतंकियों की विमान हाईजैक करने की साजिश के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस की सभी उडानो को अलर्ट कर दिया है। गृह मंत्रालय ने खुलासा किया है कि दक्षिण एशिया की उडानों में आतंकी हमलों का खतरा है जिसके चलते सभी विमानन कंपनियों को हाईअलर्ट किया गया है। खुफिया विभाग ने आगाह किया है कि आतंकी भारत में हमला करने की फिराक में है और इस बार वो अपना नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए विमानों को निशाना बनाएंगे। खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि आतंकी संगठन अलकायदा और लश्कर ए तैयबा भारत से सार्क देश जाने वाले विमान को हाईजैक करने की बडी साजिश रच सकते है। निकट भविष्य में यह आतंकी संगठन सार्क देश जाने वाले विमान को हाईजैक करने की कोशिश में है। इस जानकारी के बाद गृह मंत्रालय ने गुरूवार एक अहम बैठक कर सभी एयरपोट्र व विमानों में सुरक्षा व्यवस्था कडी करने के निर्देश दिए है। सूत्रों के अनुसार सार्क देशों की उडान भरने वाले एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विमानों में स्काई मार्शल तैनात किए जांएगे।