दिलीप कुमार व सचिन देखें 'पा' अमिताभ
29 Dec
2009
फिल्म 'पा' में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा प्राप्त कर चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन चाहते हैं कि दिलीप कुमार और क्रिकेट खिलाडी सचिन तेंदुलकर भी उनकी यह फिल्म देखें।अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि वह दिलीप को अपनी फिल्म दिखाना चाहते हैं और जल्दी ही इसके लिए समय निकालेंगे। उन्होंने यह भी लिखा है कि श्रीलंका के साथ भारत की क्रिकेट शृंखला समाप्त होने के बाद वह सचिन तेंदुलकर को भी यह फिल्म दिखाएंगे। अमिताभ ने फिल्म में प्रोजेरिया बीमारी से ग्रस्त 12 वर्षीय ऑरो की भूमिका की है।
|