KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Download Trial of Jewellery Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Friday, September 10, 2010


समाज कल्याण सप्ताह सोमवार से प्रारंभ
30 Sep 2007

सात दिनों तक विभिन्न दिवसों का होगा आयोजन


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर ३० सितंबर/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के उपलक्ष में एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग द्वारा समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। 
जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने बताया कि  एक अक्टूबर को वृद्ध कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा तथा इस अवसर पर दोपहर दो बजे से शहर के नरसिंहपुरा जैन समाज के नोहरे में पात्र वृद्धजनों की पेंशन स्वीकृतियां जारी की जाएंगी व समाज के वयोवृद्ध व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।
दो अक्टूबर को अनुसूचित जातियों के कल्याण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर प्रातः साढे पांच बजे गांधी आश्रम से प्रभात फेरी निकाली जाएगी व सात बजे लक्ष्मण मैदान स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में सर्वधर्म प्रार्थनासभा का आयोजन किया जाएगा वहीं प्रातः ९ बजे साबला में समाज कल्याण के छात्रावास से गांधी मूर्ति पिण्डावल तक पदयात्रा का भी आयोजन होगा।
तीन अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें  प्रातः ११ बजे जिला कारागृह में कैदियों की समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा व कैदियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं विवादों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान किया जाएगा। इसी प्रकार कैदियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए लक्ष्मण मैदान में निःशक्त बालकों/बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन व कमजोर वर्गों के बच्चों के टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच करवाई जाएगी। पांच अक्टूबर को महिला कल्याण दिवस के रूप में मनाते हुए प्रातः ११ बजे महिलाओं की समस्याओं पर समस्त महिला व बाल विकास अधिकारी कार्यालयों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। छः अक्टूबर को जनचेतना दिवस के रूप में मनाया जाएगा तथा प्रातः ११ बजे समस्त आंगनवाडी केन्द्रों पर सामाजिक कुरीतियों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नेमीचंद शर्मा ने बताया कि  सप्ताह का समापन सात अक्टूबर को  निःशक्तजन कल्याण दिवस के रूप में मनाते हुए किया जाएगा। इस मौके पर महावीर इंटरनेशन के रोग निदान केन्द्र पर निःशक्तजन सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा और निःशक्तों से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र व रेल्वे, बस पास आदि बनाए जायेंगे। सायं ३ बजे समापन समारोह का भी आयोजन होगा।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

कल्याण
सप्ताह
सोमवार
प्रारंभ


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Brooke Bond Launches Tea Council to Promote Health Benefits of Tea



Priyanshu Chattarjee and Kulraj Randhava in upcoming bollywood movie Chintu Ji


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares