KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Job Seeker from Rajasthan,Jaipur,Jodhpur,Ajmer,Bikaner,Mumbai,Delhi,

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, September 08, 2010
23
Jan
धोनी साहब यह इंडिया का क्रिकेट है
Add comment    Mail     Print    Write to Editor

एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी ने कहा है कि सौरव के एकदिवसीय टीम में नहीं होने का टीम पर कोई प्रभाव नहीं है। भारत के इस नौसखिया कप्तान ने स्वंय को अनुभवी खिलाडी की श्रेणी में माना है। २००५ से भारतीय टीम के इस नियमित सदस्य ने सौरव के टीम में नहीं होने की कई खामियां गिनाई है परन्तु धोनी यह नहीं जानते है कि सौरव के पास उनसे कई गुना ज्यादा अनुभव है और पिछले एक कलैण्डर साल में एक हजार से भी ज्यादा रन बनाये है जबकि उनका रिकार्ड सौरव से काफी नीचे है। पूरा देश सौरव को धेानी से कहीं ज्यादा बडा नायक मानता है।  ट्वन्टी -२० क्रिकेट  टीम के हीरो महेन्द्रसिंह धोनी को पूरे भारत ने सफलता के बाद सर आंखो पर बिठाया है परन्तु धोनी साहब ये इंडिया का क्रिकेट है यह जितना तेजी से ऊपर उठाता है उतनी ही तेजी से जमीन पर ला देता है।

Mahendra Singh Dhoniइस बात में कोई दोहराय नहीं कि किसी भी टीम के चयन में कप्तान की राय महत्वपूर्ण होती है  परन्तु जब कप्तान अपने से अनुभवी खिलाडयों पर अंगुली उठाता है तो उस कप्तान की योग्यता पर संदेह  नहीं करने का कोई कारण बचता नहीं है। जैसी खबरे आ रही है उसके अनुसार धोनी ने सौरव की  रनिंग बिटवीन और फिल्डिंग पर सवाल खडे किये है। जब एक खिलाडी एक दशक से भी ज्यादा समय से भारत के लिए क्रिकेट खेल रहा हो तो उसकी योग्यता पर सवाल उठाया जाना बचकाना लगता है वो भी उस समय जब वह जबरदस्त फॉम में चल रहा है। इसके बाद भी कप्तान साहब कह रहे है कि सौरव के टीम में नहीं होने से मीडिया को तकलीफ हो रही है। कप्तान साहब यह बता नहीं सकते कि सौरव के खाते में दर्ज रन मीडिया ने बनाया है अथवा सौरव ने बनाये है। धोनी स्वयं का पिछले दस मैचो मे औसत सौरव से काफी नीचे रहा है और महत्वपूर्ण मौको पर रन बनाने में विफल रहे है।  आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में सौरव मैन आफ द सीरीज रहे थे और हमारे एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान कह रहे है कि उन्हे सौरव की जरूरत नहीं है।

Saurav Gangulyसौरव को टीम में जगह नहीं दिये जाने के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि यह भविष्य की टीम है। भविष्य की टीम के लिए वर्तमान को खराब करने का काई कारण नजर नहीं आता है। आस्ट्रेलिया जैसी टीम के विरूद्ध युवा शक्ति के साथ साथ अनुभव की भी जरूरत भी ह। सौरव पिछले कई मैचो में टीम को अच्छी शुरूआत दे रहे है जबकि अन्य सलामी बल्लेबाज विफल हो रहे थे। आस्ट्रेलिया में  टेस्ट सीरीज में भी सौरव का प्रदर्शन शानदार रहा है। जहां तक युवा टीम की बात है। नब्बे के दशक में भारत के पास एक सफल टीम थी उस टीम में युवा खिलाडी को तभी जगह मिलती थी जब कोई अनुभवी खिलाडी असफल होता था । इस कारण उस टीम के प्रदर्शन में निरन्तरता थी। परन्तु अब जब टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी खिलाडी सौरव, राहुल और लक्ष्मण टीम से बाहर है और इस कारण टीम की सफलता संदिग्ध लगती है।

सौरव मामले पर महेन्द्रसिंह धोनी ने अपनी सीमाओ का अतिक्रमण किया है और इस बडबोलेपन का कारण भारतीय क्रिकेट प्रेमियो द्वारा उसे नायक का दर्जा दिया जाना है परन्त धोनी साहब यह नहीं जानते कि यह इंडिया का क्रिकेट है जहां जीतने पर ताली मिलती है और असफल होने पर गाली मिलती है।


Manish Joshi, Bikaner



Discuss this article on KhabarExpress Forum  

Comments to this Article

manishji aapke ye udgar cricket jankaro tatha khelpremiyo ko ek bar phir yeh sochne ko majboor karega ki old is gold , kishan kumar purohit kolkata (2/10/2008 8:27:50 PM)


i love cricket. main rajasthan k sirohi jile k mount abu main rehta hoon. main garib parivar se relation rakhta hoon. mera yeh comment jo bhi padhe please -please aapse request hain ki aap mare liye koi job jarur khoje because main ab berojgar hoon. meri pasand filmo main kam karne ki bhi hain parantu garib hone se main aage kuch nahi kar pa raha hoo. so please aap mare liye koi job khoj kar mujhe is number per phone kare 09460764765 mare email id hain dewasi_laxman@yahoo.com main cricket ko apna ek alag hi hobby manta hoon.mujhe cricket bachapan se hi pasand hai .main bachapan main jab mummy or papa ghar nahi hote the tab main or mare friend mare ghar se kapde dhone ka jo danda hota hain wahi laker cricket khalte the ek bar to mane bol ko itne jyada dum laga k mara to kisi k ghar main jaker bol giri or bol bhi roti banane k mitti k tave par giri jisse usne sham ko meri mummy se meri complaine bhi ki. mare dear friend,mother,uncle,dadaji,dadiji,or bhai, bhehno,aap mujhe mat bhulna yad rakhna ki aapka ek chota bhai ya aap jo bhi samjhe betha hain jo ki be rojgar hain. mare priya shree ganesh bhagvan aapki sari manokamna puri karenge .asi baton k saath main apni boli ko viram lagata hoon., laxman dewasi (11/20/2008 11:39:44 AM)


 Post Your Comments to this Article Posting Rules
Name*:
Comment*:
 
Search hindi - English word definition online at PleagianDictionary.com
Top Story of The Day
Breaking News
Related Articles
Latest Articles
Artilces
Hindi To English and Enlish to Hindi Dictionary Developed by Pelgian Softwares, Bikaner (Rajasthan) India
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares