| KhbarExpresswww.khabarexpress.com |
![]() |
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now |
Search any word's definition online at pelagiandictionary.com |
RSS | Friday, September 03, 2010 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Celebrity | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Cartoon | Video News | MGSU Result 2010 |
जून 1996 में इंग्लेण्ड के विरूद्ध लॉर्डस के मैदान में अपने टेस्ट कैरियर की शुरूआत करने वाले राहुल द्रविड ने पहले ही मैच से अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी शुरू कर दी। सफलता के पायदानों पर अग्रसर होते द्रविड ने कभी भी पीछे मुडकर नहीं देखा और कईं महत्वपूर्ण रिकॉर्डों को अपने नाम जोड दिया। आज द्रविड एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रनों के आंकडे को पार करने वाले दूसरे भारतीय हैं। द्रविड अब तक 135 टेस्ट मैचों की 234 पारियों में 27 शतकों और 82 अर्द्धशतकों की मदद से 11000 रन के आंकडे को छू चुके हैं वही एकदिवसीय प्रारूप के 339 मुकाबलों की 313 पारियों में 12 शतकों और 82 अर्द्धशतकों की मदद से 10765 रन बना चुके हैं। टेस्ट मैचों में उनसे आगे हमवतनी सचिन तेंदुलकर (160 मैच 12777 रन) के अलावा वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (131 मैच 11953 रन), आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (136 मैच 11345 रन) और एलन बॉर्डर (156 मैच 11174 रन) ही हैं वहीं टेस्ट शतकों के मामले में द्रविड सचिन(42) के बाद सार्वाधिक शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय हैं। कप्तान के रूप में भी राहुल द्रविड ने 25 टेस्ट मुकाबलों में से 8 में टीम को विजयश्री दिलाई जबकि 79 एकदिवसीय मुकाबलों में से 42 भारत के पक्ष में रहे। राहुल द्रविड टेस्ट क्रिकेट में अब तक 78 शतकीय सांझेदारियां कर चुके हैं और पांच दोहरे शतक जमाकर वे वीरेन्द्र सहवाग के अलावा ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय हैं। द्रविड अब तक तीन टेस्ट श्रृंखलाओं में मैन ऑफ द सीरिज और नौ मैचों में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा 14 एक दिवसीय मैचों में उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा जा चुका है। उनकी उपलब्धियों में कईं ऐसे सम्मान भी शामिल हैं जो उन्हें उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किए गए हैं। द्रविड को 1998 में अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया वहीं 1999 में वे सीएट क्रिकेटर चुने गए। सन् 2000 में उन्हें विजडन क्रिकेटर आफ इयर चुना गया। सम्मानित होने की दृष्टि से 2004 उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा जबकि उन्हें विजडन टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, सर गेरीफिल्ड सोबर्स ट्राॅफी के साथ साथ भारत सरकार का प्रतिष्ठित पद्मश्री अलंकरण प्रदान किया गया। कुल मिलाकर राहुल द्रविड अपने प्रदर्शन के कारण विश्व क्रिकेट में एक अलग मुकाम हासिल कर चुके हैं। जिस दिन राहुल द्रविड रंग में हो उस दिन विपक्षी टीम के लिए उन्हें रोक पाना मुश्किल होता है यह कई बार सिद्ध हो चुका है। उनका लगातार सफल प्रदर्शन उनके प्रशंसकों की संख्या में लगातार इजाफा करता रहा है हालांकि रन बनाने के मामले में दूसरे भारतीय होने के बावजूद उन्हें वह सबकुछ नहीं मिला जिसके वह हकदार थे मगर फिर भी बिना किसी बडी चाह के क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले द्रविड ने भारतीय टीम को हर बार मुश्किल परिसिथतियों से निकाला है इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है। -हरि शंकर आचार्य Discuss this article on KhabarExpress Forum Comments to this Article Be the first to comment on this Article |
![]() Top Story of The Day
Breaking News
Related Articles
Latest Articles
Artilces |
|