Khabar Express, Urdu Daily Newspaper


पूरी दुनिया को स्वास्थ रहने का संदेश दिया है योग,सीएम रघुवर दास


रांची। रांची के प्रभात तारा मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि योग के माध्यम से भारत पूरे विश्व को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहा है। उन्होंने समस्त झारखण्डवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हेल्दी झारखण्ड स्वस्थ झारखण्ड बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य केवल एक शरीर नहीं है अपितु यह मन और आत्मा का संसार है। योग केवल शरीर के साथ मन की शान्ति और आत्मा को पूर्ण विस्तार भी देता है। यह सुख और खुशी प्राप्त करने का भी सच्चा माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने योग को समस्त विश्व मे आधिकारिक मान्यता दिलाया है जिससे आज योग का सम्पूर्ण विश्व में विस्तार हो गया है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहां कि योग सेहत के खजाने का गोल्डन चाबी है। हमारे प्रधानमंत्री की पहल पर आज हर भारतवासी गौरवान्वित है कि उसकी सदियों पुरानी उपलब्धि को पूरा विश्व न केवल मान रहा है बल्कि उसका अनुसरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वयं योग के पथ प्रदर्शक हैं और हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत भी हैं। इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि योग के माध्यम से राष्ट्र निर्माण हो रहा है और जीवन में सदाचार को बढ़ावा मिल रहा है। ध्यान और समाधि के महत्व को दुनिया समझ रही है। स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने इस मुख्य समारोह में सबका स्वागत करते हुए योग को प्रति दिन के जीवन का अंग बनाने की अपील की। धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, रांची के सांसद राम टहल चौधरी, हटिया के विधायक नवीन जयसवाल, कांके विधायक जीतू चरण राम, अल्पसंख्यक कल्याण आयोग के अध्यक्ष कमाल खां, झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, रांची की मेयर आशा लकड़ा, राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी,पुलिस महानिदेशक डी के पांडे, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव निधि खरे, राज्य सरकार के आला अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के जवान, सरकारी तथा निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षको, विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवकों, योग प्रशिक्षकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।






  E-Paper | Ranchi Edition