Khabar Express, Urdu Daily Newspaper


भूमि अधिग्रहण संसोधन बिल के खिलाफ आज झारखंड बंद वाहनों के परिचालन पर दिखा असर।


रांची। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में संशोधन के विरोध में विपक्षी पार्टियों ने आज गुरुवार को झारखंड बंद बुलाया है. बंद का राजधानी रांची समेत संपूर्ण झारखंड कोडरमा, हजारीबाग,जमशेदपुर, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, चतरा, पाकुड,गोड्डा,दुमका सहित राज्य के विभिन्न जिलो में बंद का असर देखा जा रहा है। बंद के दौरान सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर जगह-जगह टायर जलाकर जाम करते देखे गए रहे,बंद समर्थको ने रघुबर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। रांची में बंद समर्थकों ने ट्रैक पर आकर कई ट्रेनों को रोका,इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस को भी बलपूर्वक रोकने की प्रयास किया, हालांकि सुरक्षाबलों और पुलिस बलो ने बंद समर्थको के मंसूबे पर पानी फेर दिया। झारखंड बंद को देखते हुए प्रशासन ने पहले से कमर कस रखी थी, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कई विपक्षी नेताओं और बंद समर्थकों को मध्य रात्रि में ही गिरफ्तार किया गया था। वहीं बीजेपी ने बंद को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वो निगेटिव पॉलिटिक्स कर रहे हैं, वही बुधवार को राज्य के गृह सचिव एसकेजी रहाटे और डीजीपी डी के पांडेय ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि बंद के दौरान हिंसा या तोड़फोड़ करने वालों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बंद को देखते हुए 5 हजार से ज्यादा सुरक्षाबलों को लगाया गया है, उन्होंने कहा कि पुलिस के अलावा रैप की दो कंपनियां, स्टेट रैपिड एक्शन फोर्स की 6 कंपनियां और होमगार्ड के 31 सौ से अधिक जवानों के साथ-साथ टीयर गैस राइट कंट्रोल यूनिट की भी तैनाती रहेगी, बंद के दौरान सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।






  E-Paper | Ranchi Edition