KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Property free

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, September 08, 2010
22
Feb
शराबी का सच
Add comment    Mail     Print    Write to Editor

एक प्रसिद्ध सेठ दुनिया की निगाहों से छिपकर शराब पीता था। घरवाली के बार-बार मना करने पर भी वह शराब की लत नहीं छोड सका। एक दिन अपने मकान पर काम कराने के लिए उसने एक कारीगर को बुलाया। बातचीत होने के बाद कारीगर ने कहा - कल ठीक समय पर काम पर आ जाऊंगा। सेठ का काम बहुत जरूरी था, इसलिए उसने उसे दो-तीन बार जोर देकर आने के लिए कहा। सहज भाव से कारीगर ने कहा - सेठजी, मैं कोई शराबी नहीं हूं। मेरी एक बार कही हुई बात पक्की होती है, आप निश्चिंत रहे।
शराबी के बारे में कारीगर के मुंह से इस तरह की टिप्पणी सुनकर व्यापारी के मन में चोट लगी। उसने पूछा - कारीगर ! क्या शराबी हमेशा झूठ बोलते है ? कारीगर बोला - शराबी के विचार स्थिर नहीं होते है, इसलिए उसकी कही बात का उसे ध्यान नहीं रहता है। सेठ को इस बात से बडा धक्का लगा क्योंकि बाजार में सब लोग उसकी बात मानते थे। सेठ ने मन में सोचा - यदि मैं नशे में कभी बाजार चला गया तो मेरी इज्जत भी मिट्टी में मिल जाएगी। सेठ ने घर में छिपी सभी शराब की बोतलें निकालीं और शराब को मिट्टी में मिला दिया। कारीगर ने सेठ को महंगी शराब ढुलकाते हुए देखा तो कहा - सेठजी, आप अच्छा काम कर रहे हैं। आपने शराब को मिट्टी में मिला दिया वरना शराब आपको मिट्टी में मिला देती।

 




Discuss this article on KhabarExpress Forum  

Comments to this Article

Be the first to comment on this Article

 Post Your Comments to this Article Posting Rules
Name*:
Comment*:
 
Practice Objective Question for GK
Top Story of The Day
Breaking News
Related Articles
Latest Articles
Artilces
Search hindi - English word definition online at PleagianDictionary.com
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares